जंबो अखाड़ा समिति के बैनर तले श्री अमरप्रीत सिंह काले के हाथों व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण…

0 min read

छठ मैया की कृपा सभी पर बनी रहे : काले

जंबू अखाड़ा समिति द्वारा छठ व्रतियों के बीच हुआ सूप व पूजन सामग्री का वितरण।

जमशेदपुर : छठ पूजा के पावन अवसर पर भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जंबू अखाड़ा के तत्वावधान में छठ व्रतियों के बीच सूप एवं पूजन सामग्री वितरित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले व समिति सदस्यों द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

मौके पर श्री काले ने कहा कि भगवान भास्कर के चार दिवसीय अनुष्ठान छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ महापर्व का अनुष्ठान कर रहे हैं वैसे छठव्रतियों के बीच आज जंबू अखाड़ा समिति द्वारा सूप और पूजन सामग्री की सेवा प्रदान कि गयी। छठ मैया की कृपा सभी पर बनी रहे भगवान भास्कर सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाएं यही कामना है।

इस मौके पर जंबू अखाड़ा समिति के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणवीर मंडल, मधुसूदन गोस्वामी, अखिलेश पांडे, प्रहलाद लोहरा, जूगुन पांडे, देवाशीष झा, रमन मूर्ति, विशु राव, पप्पू, रवी राव, अमित चटर्जी, पंकज उपाध्याय, केशव राव, विक्की सिंह, अशोक दास, सबिता, काकुली चटर्जी, सुनीता पांडे, सपना सिंह, रूपा सिंह, रश्मि चौधरी, सपन कुंडू एवं अन्य मौजूद थे

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author