भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया….. 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

1 min read

सामाजिक एकता, शांति और समृद्धि के मिलकर प्रयास करना बेहद आवश्यक : काले

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया

जमशेदपुर : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन बागबेड़ा, लाल बिल्डिंग, भारत सेवाश्रम प्रणवानंद आवासीय विद्यालय सोनारी, जूनियर ब्लॉक बी.एस.एस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, भक्तीनगर सामुदायिक भवन बर्मामाइंस, भक्तीनगर बर्मामाइंस, तिनप्लेट खालसा मध्य विद्यालय, सीनियर सिटीजन कमेटी बारीडीह पार्क, लोक सेवा एकता संघ बागुनहातु, श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा भालूबासा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया।

भारतीय गणराज्य की स्थिरता और उन्नति में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हमें समाज में फैली कुरीतियों, असमानताओं और भेदभाव को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं और समाज को एक नई दिशा देने में योगदान करें।

श्री काले ने इस बात पर जोर दिया कि एक सशक्त और समान समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने समाज में सामाजिक एकता, शांति और समृद्धि के लिए सबको एकजुट होने की अपील की।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author