हमने एक क्रांतिकारी एवं आंदोलनकारी नेता खो दिया-कुलवंत सिंह बंटी…..
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति एक क्रांतिकारी,आंदोलनकारी एवं एक सजग नेता हमने खो दिया वो एक नायक के रूप में याद रखे जायेगे उनके निधन पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं….

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जताया गहरा शोक, कहा- झारखंड की आत्मा और आंदोलन की चेतना थे दिशोम गुरु।
झारखंड आंदोलन के अग्रदूत, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने गहरा शोक प्रकट किया है। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीतिक चेतना और जनआंदोलनों की दिशा देने वाले एक युग का अवसान है। उन्होंने जिस संघर्षशील जीवन को जिया वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। वे झारखंड की आत्मा, संस्कृति और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज में से एक थे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समाज, वंचित और ग्रामीण लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व दलगत सीमाओं से परे जाकर पूरे झारखंड के लोगों के लिए सम्मान और श्रद्धा का विषय बना।
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं की भिन्नता के बावजूद दिशोम गुरु का योगदान निस्संदेह झारखंड को उसकी पहचान दिलाने में अविस्मरणीय है। बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।