काशीडीह स्थित डी०एस०एम० स्कूल फॉर एक्सीलेंस में 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर प्यारा सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह, डायरेक्टर श्री सौगंध सिंह, श्री सौभाग्य सिंह उपस्थित थे। ध्वजारोहण डायरेक्टर सौगंध सिंह द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में प्रबंधक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
स्कूल छात्रों द्वारा प्रदर्शन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र था,
जिसमें जोश से भरपूर बैंड प्रदर्शन, मनमोहन शास्त्रीय और पश्चिमी नृत्य देशभक्ति से ओत-प्रोत कक्षा 11 के बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया।
साथ ही संतुलन व एकाग्रता दिखाने वाला योग प्रदर्शन कक्षा पांचवी से दशम के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
साहित्यिक प्रतिभा का परिचय हिंदी कविता पाठ में अनुष्का कुमारी कक्षा 6 की और अंग्रेजी भाषण में कक्षा 12वीं की भूमि सलूजा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
जबकि कराटे प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रधानाचार्य गीता नायर के धन्यवाद ज्ञापन और ट्रॉफी वितरण के साथ हुआ। यह दिन भारत की आजादी पर विद्यालय की समग्र शिक्षा की प्रति समर्पण का एक गर्वपूर्ण प्रतीक बन गया।



