वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़ रही प्रसिद्ध शिक्षाविद किरण कुमारी महिला सुरक्षा पर भी जोर दे रही हैं।

1 min read

मानगो नगर निगम चुनाव वार्ड संख्या 13:-

वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़ रही प्रसिद्ध शिक्षाविद किरण कुमारी महिला सुरक्षा पर भी जोर दे रही हैं।
उनका कहना है कि इस इलाके में महिला सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह एक डिजिटल सिस्टम बनाएंगी। यह डिजिटल सिस्टम मेयर कार्यालय से जुड़ा होगा। इसका कंट्रोल रूम उनके कार्यालय में होगा।
कोई भी महिला अगर कहीं मुसीबत में होगी तो वह टोल फ्री नंबर पर फोन करेगी।
वे प्रशासन को सूचना देंगी।
उम्मीदवार किरण कुमारी को सभी समुदायों का समर्थन मिल रहा है। किरण कुमारी ने आज ओल्ड सुभाष कालोनी, न्यू‌ सुभाष कालोनी, टीचर्स कालोनी का सघन चुनावी दौरा किया।
वहां उनका हाल-चाल जाना और उनकी समस्या जानी।

किरण कुमारी ने आश्वासन दिया कि वार्ड पार्षद बनने के बाद वह सभी समस्याओं का निराकरण करेंगी।
साथ ही यह भी ने कहा कि वार्ड के लोग काफी अच्छे हैं। उन्होंने उन्हें समर्थन का वादा किया है।

किरण कुमारी ने लोगों से अपील की है कि 23 फरवरी को अधिक से अधिक तादाद में निकलकर वोट डाले।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अच्छे लोग वोट डालेंगे तो अच्छा जनप्रतिनिधि निकल कर सामने आएगा और क्षेत्र में समस्याओं का जो अंबार है उसका त्वरित समाधान हो पाएगा।
कभी किसी प्रतिनिधि ने यहां की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी अलमारी में लोग ताकत भरें। अपना आशीर्वाद डालें।
ताकि वह एक बेहतर जनप्रतिनिधि साबित हो सकें। उन्होंने कहा कि वह पांच मुद्दों पर जमशेदपुर का विकास करके दिखाएंगी।
प्रत्याशी ने कहा कि युवा उनके साथ हैं। इसका उन्हें फायदा मिलेगा।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author