वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित…..
आज दिनांक 29.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष रूप से पुराने एवं गंभीर प्रकृति के लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया—
• गैंग सदस्यों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करना।
• दागी अपराधियों का डोजियर तैयार एवं अद्यतन करना।• संदिग्ध एवं अपराधियों का आपराधिक सत्यापन कराना।• वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाना।• लंबित कांडों का साक्ष्य एवं अनुसंधान के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना।• गंभीर एवं पुराने मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाना।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण एवं लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


