पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने घोड़ाबांधा स्थित अपना आंगन में ई-वेस्ट संग्रहण अभियान चलाया

क्लब के सदस्यों ने टीवी, प्रिंटर, मोबाइल फोन, तार, ट्यूबलाइट, बल्ब, चार्जर, स्विच और सीडी सहित पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए।अभियान के दौरान 71.7 किलोग्राम ई-वेस्ट एकत्र किया गया, जिसे Hulladek Recycling Pvt. Ltd. के माध्यम से सुरक्षित निस्तारण और पुनर्चक्रण के लिए भेजा गया।
इस दौरान लोगों को ई-वेस्ट के जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण के प्रति जागरूक भी किया गया।अभियान का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष सांचीता डे ने किया। इसमें उपाध्यक्ष अंजुबाला, आईएसओ विनिता, पीपी सोनाली मोहंती और पीपी रमा खन्ना का सहयोग रहा।
