जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तारपुलिस ने दो सूटकेस से बरामद किया गांजा, बरामद माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई…..

1 min read

जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तारपुलिस ने दो सूटकेस से बरामद किया गांजा, बरामद माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई…..

जमशेदपुर।

जुगसलाई पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17.274 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है।

मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज किया गया है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 की रात वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में गांजा लेकर जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घोड़ा चौक के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले और फिरोजी रंग के दो सूटकेस से गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक काले रंग के सूटकेस से 14 पैकेट और फिरोजी रंग के सूटकेस से 3 पैकेट गांजा मिला। कुल 17 पैकेटों का वजन 17.274 किलो बताया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष यादव (करीब 22 वर्ष), पिता- हरेन्द्र यादव, निवासी ग्राम बारा, पोस्ट- खजुरिया, थाना आरा (मु.), जिला भोजपुर, बिहार के रूप में की गई है।मोबाइल फोन भी बरामदपुलिस ने आरोपी के पास से गांजे के अलावा एक नीले रंग का एप्पल आईफोन भी बरामद किया है।

पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, जुगसलाई थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के अलावा आरपीएफ से जुड़े कर्मी भी शामिल थे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author