स्क्रीन शाट लेकर रख लीजिए, आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी के लिए ये तस्वीर ऐतिहासिक भुमिका निभाएगी…

0 min read

छठ पर्व 2022 के आयोजन को लेकर सुर्य मंदिर के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक श्री सरयू राय के समर्थकों के बीच जोरदार भिडंत हुई और सरयू गुट के कई लोगों की जबरदस्त पिटाई हुई| आज 07.11.2022 को पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास खेमे के द्वारा छठ पर्व के सफल आयोजन को लेकर लिट्टी पार्टी का आयोजन सोन मंडप में किया गया|

इस तस्वीर को ऐतिहासिक बताने का कारण ये है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरयू राय जी के सेनापति रहे चन्द्रगुप्त सिंह अब रघुवर दास खेमे के खासमखास हैं और कभी रघुवर दास जी के धुर विरोधी रहे अभय सिंह की भी भाजपा में वापसी हो चुकी है और इनके भी सारे गिले शिकवे दूर हो चुके हैं| कुल मिलाकर स्थिति यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजपूत वोटों के सहारे चुनावी नैया पार लगवाने वाले राय जी फिलहाल मैदान में शस्त्रविहीन नजर आ रहे हैं क्युं की जमशेदपुर पूर्वी के राजपूत समाज के दोनों कद्दावर हस्ती फिलहाल रघुवर दास जी के खेमे में नजर आ रहें हैं, इसलिए ये तस्वीर भविष्य के लिए ऐतिहासिक होने वाली है….

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author