एक You- Tuber को टाटा स्टील ने दिया कार्यालय के लिए क्वार्टर, व्यावसायिक गतिविधियों से हर महीने वसूल रहा लाखों रुपए…..
ऐसा प्रतीत होने लगा है कि स्वर्गीय जे०एन० टाटा, स्वर्गीय सर दोराबजी टाटा, स्वर्गीय जेआरडी टाटा, स्वर्गीय रतन टाटा की कर्मस्थली रही जमशेदपुर की मेहनतकश और उर्वरक सतह को ऊपर वर्णित सभी महान लोगों ने महर्षि दधीच की तरह अपने पसीने से नहीं अपने खून सिंचित किया।
टाटा स्टील में वर्तमान में कार्यरत कुछ अकर्मण्य लोगों के समूह द्वारा नेस्तनाबूद करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की अमर बेल ने अपने पैर दूर तक पसारे, जिस नीति शास्त्र को अपना नैतिक बल मानने वाली यह प्रतिष्ठित कंपनी भी अछूती नहीं रह सकी।
जुबली पार्क के मुख्य गेट के सामने क्वार्टर संख्या L2/1 है, जिसे अज्ञात सांठ-गांठ से एक मामूली यूट्यूब पर स्थानीय खबरें दिखाने वाले एससीसीएन न्यूज़ को इतना बड़ा क्वार्टर आवंटित कर दिया गया। दरअसल इस क्वार्टर के ठीक सामने एसपी जमशेदपुर और डीसी जमशेदपुर का भी कार्यालय है। इस क्वार्टर के अगल-बगल एक बड़ा खाली भू-भाग है। वर्तमान में एससीसीएन न्यूज़ के नाम से यूट्यूब पर खबरें चलवाने वाला, जो सांठ-गांठ में काफी माहिर है, उसने चापलूसी से इस क्वार्टर को टाटा स्टील से आवंटित करवा लिया।
इस आवंटन के बाद एक अवैध और अनैतिक आर्थिक साम्राज्य का विस्तार करने का प्रयास शुरू किया गया। वर्तमान में इस क्वार्टर के आधे हिस्से में अनवरत यानी की 24 * 7 चावल और दाल की पिसाई होती है। साथ ही इस क्वार्टर के आसपास के बड़े खाली भू-भाग को दिनदहाड़े जमशेदपुर जिला प्रशासन और टाटा स्टील के कुछ भ्रष्ट लोगों की सहायता से कब्जा कर लिया गया है।
यहां पर गोपाल दोसा और आनंद डोसा के नाम से ठेलों को लगवाया जाता है और प्रतिदिन लाखों रुपए का बंदरबांट इन सबके बीच होता है।
यही नहीं सड़क किनारे लगने वाले स्ट्रीट फूड्स के दुकानों में इसी क्वार्टर से बिजली के तार खींचकर अवैध रूप से वसूली को अंजाम दिया जाता है। मोमोज, चाउमिन, आइसक्रीम और साउथ इंडियन ठेलों को अवैध बिजली का कनेक्शन बांटकर लाखों रुपए का वसूली का काम दिनदहाड़े जारी है।
इतना ही नहीं इन स्ट्रीट वेंडर को इस क्वार्टर से पानी की आपूर्ति कर व्यावसायिक लाभ कमाने का धंधा भी पूरे जोर-जोर से जारी है। और तो और इस क्वार्टर के सामने स्थित “प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर” के अतिक्रमित कार्यालय में भी बिजली की आपूर्ति अवैध रूप से इसी क्वार्टर से होती रही है। आपसी मनमुटाव के कारण फिलहाल प्रेस क्लब और जमशेदपुर के इस अतिक्रमित कार्यालय में इस क्वार्टर से बिजली की आपूर्ति बंद है।
जिस कारण पिछले 6 दिनों से प्रेस क्लब और जमशेदपुर के अतिक्रमित कार्यालय में अंधेरा छाया हुआ हैl
L2/1 कावेरी रोड के इस क्वार्टर की आड़ में होने वाले लाखों रुपए की अवैध और अनैतिक वसूली की जानकारी टाटा स्टील को नहीं है, यह बात बिल्कुल हास्यास्पद लगती है।
यह भी संभव है की वसूली की यह रकम कई लोगों तक पहुंचती हो।
नोट- अपने पाठकों से मिल रहे स्नेह और सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
SPY POST अपने वेबसाइट पर विज्ञापन प्रकाशित नहीं करता है। अगर कोई SPY POST के नाम से ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो हमें सूचित करें-9431539300
अंकित विजय की कलम से….☝️☝️



