सरायकेला- खरसावां जिला ओलंपिक संघ का रविवार को एजीएम सह चुनाव संपन्न, मनमोहन सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया…..

1 min read

सरायकेला- खरसावां जिला ओलंपिक संघ का रविवार को एजीएम सह चुनाव संपन्न हुआ. इसमें मनमोहन सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया. अपने चयन के बाद मनमोहन सिंह ने बताया कि जिले के खेल प्रतिभाओं को आगे लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. इसमें वे अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे. पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में वरीय उपाध्यक्ष के रूप में राजेश साहू, मोहम्मद दिलदार अंसारी, सुमंत महांती एवं रवी शेखर सिंह. उपाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार सिंह, आरके वर्मा, लक्ष्मण महतो, सोचन कुमार राणा, राज बागची और अनीता बेहरा. सचिव सिकंदर महतो. सह सचिव गणेश चंद्र महतो, नरेंद्र महतो, अरविंद कुमार शर्मा, बेबी महतो, दिलीप गुप्ता, अमितेश अमर, अमित आर. मोदक और भीष्मदेव सिंह. कोषाध्यक्ष बिष्णु नारायण सिंह. एक्जीक्यूटिव मेंबर कर्मु मंडल, चंदन कुमार, सुजीत रजक, बलराम टांटी, विष्णु उरांव, शोभा महतो, स्वप्न कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण सरदार, गणेश चौबे एवं पिनाकी रंजन. जबकि प्लानिंग कमेटी का चेयरमैन अखिलेश्वर प्रसाद को चुना गया. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई. नवनिर्वाचित समिति ने जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया. ऑब्जर्वर के रूप में झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सिभेंदु दुबे और झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के को- ऑर्डिनेटर निशिकांत पाठक उपस्थित थे. कमेटी की आधिकारिक घोषणा लाल सिंह देव द्वारा की गई.

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author