शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद ने की अंचल निरीक्षक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज…..

1 min read

शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद ने की अंचल निरीक्षक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद (घाटशिला) शौर्य चक्र विजेता और वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया घाटशिला शाखा के कर्मचारी मोहम्मद जावेद द्वारा बुधवार रात 8:30 बजे के करीब घाटशिला रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ओम होटल में घाटशिला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सर्किल इंस्पेक्टर लखिंदर माझी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

इस संबंध में लखिंदर ने घाटशिला थाने में मोहम्मद जावेद के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है और आरोपी मोहम्मद जावेद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उधर इस मामले के आरोपी शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद ने मारपीट के आरोपों से इंकार किया है।


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मैं लखिन्दर मांझी, पिता-स्व० ठाकुर दास मांझी, ईचाडीह, पो०-ईचाडीह, थाना-तिरूलडीह, जिला- सरायकेला-खरसावाँ, झारखण्ड का निवासी हूँ। मैं वर्तमान अंचल निरीक्षक के पद पर अंचल कार्यालय घाटशिला में पदस्थापित हूँ, एवं ब्लॉक कॉलोनी घाटशिला के क्वाटर नं० बी/2 में रहता हूँ।
अनुमण्डल पदाधिकारी घाटशिला के पत्रांक 324/ सा० दिनांक 02.06.2026 के आदेशानुसार, नबाव कोठी घाटशिला निवासी मो० जावेद पिता मो० उस्मान के आवेदन पत्र के आधार पर मैंने संबंधित राजस्व उप निरीक्षक श्री राज कुमार प्रसाद एवं अंचल अमीन श्री सुरेश रजक के साथ स्थल जाँच कर जाँच प्रतिवेदन समर्पित किये, जो अंचल कार्यालय घाटशिला के पत्रांक 316 दिनांक 03.06.2026 के द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला को भेजा गया था। उक्त जाँच के दौरान मो० जावेद के द्वारा मेरा जाँच प्रतिवेदन का विरोध करते हुए मेरे साथ बक-झक किया था, एवं बाद में देख लेने की धमकी दी गयी थी। उसके बाद उन्होंने कार्यालय में भी आकर बक-झक किया था।

अंचल अधिकारी, घाटशिला के पत्रांक 947 दिनांक 18.08.2026 के आदेश के आलोक में मैं दिनांक 19.08.2026 को घाटशिला अन्तर्गत स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर एवं जलजुबी क्षेत्र से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने हेतु जाने के क्रम में समय लगभग 8:30 बजे रात को मैं घाटशिला रेलवे स्टेशन के सामने ओम होटल में खाना खा रहा था. तभी अचानक मो० जावेद, नबाव कोठी घाटशिला निवासी, होटल के अन्दर मेरे पास आया और जोर-जोर से बोलने लगा कि तुम्हीं CI हो न, मेरा जाँच रिपोर्ट तुम्हीं दिये हो न. तुमको बहुत रिपोर्ट लिखने आता है. तुम्हारा CI गिरी निकाल देते है. तुम आदिवासी हो आदिवासी जैसा रहो, कहते हुए अश्लील एवं अमर्यादित भाषा में माँ-बहन तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच करते हुए मेरा गला दबाया और मुझे धक्का-मुक्की एवं मारपीट करने लगा। मारपीट से मेरे मुँह एवं सिर में अन्दरूनी चोट लगी, जिसका ईलाज मैं अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला में कराया।
मो० जावेद के द्वारा मेरा रेकी करते हुए मुझे ड्युटी के दौरान जान से मारने की कोशिश की गयी। मो० जावेद के व्यवहार से स्पष्ट पता चलता है कि वह मुझे कमजोर वर्ग अनुसूचित जनजाति, जाति-संथाल का सदस्य समझ कर सार्वजनिक स्थल पर मारपीट कर अपमानित किया एवं मेरे आत्म सम्मान में ठेस पहुँचाया गया। क्षेत्र में सरकारी कार्य के दौरान उनके द्वारा सरकारी काम में बाधा डाला गया। घटना के बाद इसकी सूचना में अंचल अधिकारी, घाटशिला को दिया।
अतः अनुरोध है कि मो० जावेद पिता मो० उस्मान के द्वारा मेरे साथ मारपीट तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में उनके विरूद्ध भा०ना०सु०स० के सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानुनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी बना रहूँगा। लखविंदर ने कहा की बहुत सारे लोगों के बीच उनकी पिटाई की गई जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है. उधर इस संबंध में पूछे जाने पर स्वर चक्र विजेता मोहम्मद जावेद ने बताया की लखिंदर द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह गलत है बल्कि शुरुआत में लखिंदर ने ही उन्हें धक्का दिए जिससे उनके जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और प्राथमिकी की भी घाटशिला थाने में दर्ज करा दी है. बता दें कि नवाब कोठी घाटशिला के नवाब कोठी क्षेत्र में स्थित शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद के घर के सामने एक मस्जिद का निर्माण कर दिया गया है जिसमें प्रतिदिन काफी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं इसी बात को लेकर मोहम्मद जावेद पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी से कई बार घर के सामने मस्जिद का गेट बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इस मामले में रिपोर्ट भी इसी सर्किल इंस्पेक्टर द्वारा दी गई थी. इस घटना के बाद अंचल कार्यालय में बैठक भी आयोजित हुई.

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author