एक्सएलआरआई में ‘एनसेंबल वलहल्ला-2026’ के 27वें संस्करण का भव्य आगाज, महिला नेतृत्व और सामाजिक योगदान को किया गया सम्मानित…..

1 min read

एक्सएलआरआई में ‘एनसेंबल वैलहल्ला-2026’ के 27वें संस्करण का भव्य आगाज, महिला नेतृत्व और सामाजिक योगदान को किया गया सम्मानित…..

जमशेदपुर, 20 नवंबर।

एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘एनसेंबल वैलहल्ला-2026’ के 27वें संस्करण का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में नेतृत्व, साहस, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिस्पर्धा की भावना का उत्सव मनाया गया।

इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘सिम्फनी ऑफ स्टार्स’ रखी गई है, जिसके माध्यम से प्रेरणादायक महिला नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं के योगदान को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी श्री एहतशाम वकारिब, एक्सएलआरआई के डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस डॉ. (फादर) डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पात्रो सहित संस्थान के अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (एचआर) श्री बिरांची दास ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता दया बाई ने भी वीडियो संदेश के जरिए अपने विचार और शुभकामनाएं साझा कीं। एनसेंबल वैलहल्ला-2026 की संयोजक आयुषी राणा ने इस वर्ष की थीम का अनावरण किया। इस दौरान छात्र मामलों के एसोसिएट डीन प्रो. परमजोत सिंह ने अपने संबोधन में एक्सएलआरआई के मूल आदर्श ‘फॉर द ग्रेटर गुड’ यानी व्यापक जनहित के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान रहा। इस क्रम में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दया बाई, वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री जमुना टुडू तथा पत्रकारिता, सामाजिक कल्याण और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली दयामनी बारला के योगदान को सम्मानित किया गया।दया बाई और जमुना टुडू की ओर से सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न एक्सएलआरआई के प्रो. परमजोत सिंह ने प्राप्त किया। वे संस्थान के सेंटर फॉर पीस एंड जस्टिस के संयोजक भी हैं।इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक आदिवासी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

इसके बाद मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें अनुशासन, साहस, शक्ति और कौशल का परिचय दिया गया।खेल भावना और टीम भावना का संदेशमहोत्सव के खेल आयोजन के तहत वैलहल्ला-2026 की आधिकारिक ट्रॉफियों और टीम जर्सियों का अनावरण किया गया। साथ ही सत्र 2026-27 के लिए खेल कप्तानों का परिचय कराया गया। सभी कप्तानों और टीम सदस्यों ने खेल शपथ लेकर निष्पक्ष खेल, ईमानदारी, टीम भावना और खेल भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से ऊर्जावान फ्लैश मॉब प्रस्तुति भी दी गई। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने औपचारिक रूप से एनसेंबल वैलहल्ला के 27वें संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की।तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।एनसेंबल वैलहल्ला एक्सएलआरआई का एक प्रमुख वार्षिक आयोजन है, जो विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मकता, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author