छठ महापर्व पर समाजसेवियों की सराहनीय पहल, व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण…..
जमशेदपुर:
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना को आत्मसात करते हुए जमशेदपुर के प्रखर समाजसेवियों की ओर से खरना के दिन छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान छठ पूजा करने वाले व्रतियों को पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें पर्व की तैयारियों में सहयोग मिल सके। समाजसेवियों की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
इस पुनीत कार्य में परशुराम सिंह, बागी, राकेश दुबे, बुदई रजक, जितेंद्र शर्मा, काजल दास, दिलीप शाह एवं रामबाबू तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इस पावन पर्व पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करना केवल सहयोग नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है।समाजसेवियों ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को पर्व की खुशियों में शामिल करना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

