भालुबासा लाइन नंबर-5 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई गोवर्धन पूजामहिलाओं ने पूरे विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना…..

1 min read

भालुबासा लाइन नंबर-5 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई गोवर्धन पूजामहिलाओं ने पूरे विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना…..

जमशेदपुर। भालुबासा लाइन नंबर-5 में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान गोवर्धन से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। पूरे धार्मिक माहौल में महिलाओं की सहभागिता और उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस धार्मिक आयोजन में पूनम सिंह, इंदू सिंह, निधि सोनी, रूपा, रूबी, अनीता एवं रिंकू सहित भालुबासा की कई महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना की और पर्व की खुशियां साझा कीं।गोवर्धन पूजा के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author