सात समंदर पार भी कायम है अपनी माटी की खुशबू, विदेश में गूंज रही छठ महापर्व की आस्थामानगो से इंग्लैंड के न्यूबरी तक भारतीय संस्कृति का सफर, तनु सिंह और नीरज सिंह ने विदेश में भी कायम रखी अपनी परंपरा…..

1 min read

सात समंदर पार भी कायम है अपनी माटी की खुशबू, विदेश में गूंज रही छठ महापर्व की आस्थामानगो से इंग्लैंड के न्यूबरी तक भारतीय संस्कृति का सफर, तनु सिंह और नीरज सिंह ने विदेश में भी कायम रखी अपनी परंपरा…..

जमशेदपुर।

अपनी जन्मभूमि, अपनी मिट्टी और अपनी संस्कृति से लगाव इंसान को दुनिया के किसी भी कोने में अपनी जड़ों से अलग नहीं होने देता। इसकी खूबसूरत मिसाल मानगो, जमशेदपुर के बैकुंठ नगर, गुरुद्वारा रोड से जुड़ा सिंह परिवार पेश कर रहा है।

तनु सिंह और नीरज सिंह आज अपने परिवार के साथ इंग्लैंड के न्यूबरी (Newbury) में रह रहे हैं, लेकिन हजारों किलोमीटर की दूरी भी उनके दिल से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खुशबू को कम नहीं कर सकी है।विदेश की धरती पर रहते हुए भी यह परिवार सभी प्रमुख हिंदू त्योहारों को पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाता है।

खासकर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा देखते ही बनती है। सात समंदर पार इंग्लैंड में छठ महापर्व मनाकर वे न केवल अपनी धार्मिक आस्था को जीवंत रख रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी भारतीय संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।छठ पूजा भारतीय संस्कृति का ऐसा महापर्व है, जिसमें प्रकृति, सूर्य उपासना, पवित्रता और पारिवारिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

इस पर्व को विदेश में भी पूरे श्रद्धाभाव से मनाना यह दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी और मजबूत हैं।तनु सिंह और नीरज सिंह का यह प्रयास उन सभी भारतीय परिवारों के लिए प्रेरणादायक है, जो रोजगार, व्यवसाय और बेहतर भविष्य की तलाश में विदेशों में बस गए हैं, लेकिन अपनी सांस्कृतिक पहचान और मातृभूमि से जुड़े रिश्तों को आज भी पूरी शिद्दत से संजोए हुए हैं।वास्तव में, देश से दूरी भले ही हजारों किलोमीटर की हो सकती है, लेकिन अपनी माटी की खुशबू और संस्कृति से जुड़ाव कभी दूर नहीं होता।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author