टोल प्लाजा में वसूला जा रहा है अवैध और गुप्त टैक्स, छोटी सी गलती पर ट्रांसपोर्टर के ट्रेलर को रोक कर बनाया मूर्ख…..

1 min read

टोल प्लाजा में वसूला जा रहा है अवैध और गुप्त टैक्स
छोटी सी गलती पर ट्रांसपोर्टर को ट्रेलर रोक कर बनाया मूर्ख


रांची:झारखंड के टोल प्लाजा में वसूला जाता है एक ऐसा गुप्त और अवैध टैक्स जो टोलकर्मियों की ऊपरी कमाई बताई जा रही है.ये खुलासा तब हुआ जब एक मामले में ट्रांसपोर्टर और टोलकर्मियों में बहस छिड़ गई.मामला कल सोमवार बुंडू टोल प्लाजा का बताया जा रहा है जो एदलहाटू में है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बड़ी कमर्शियल ट्रेलर को टोल प्लाजा से अतिरिक्त शुल्क को विवाद तब हुआ जब ट्रेलर पास करते समय टोल बूथ का ग्लास टूट गया.ट्रेलर संख्या-NL04AA1699 जमशेदपुर के सीसीआई ट्रांसपोर्ट से मध्यप्रदेश के लिए निकला था जो बुंडू में प्लाजा में विवाद का कारण बना.ट्रेलर को कल देर रात तक छुड़ाने के लिए ट्रांसपोर्टर हरमिंदर सिंह और उनके स्टाफ परेशान रहे लेकिन टोल के कर्मचारी ट्रेलर के ड्राइवर से पैसे और पेपर छीनकर बैठे रहे.जब पुलिस को 112 पर सूचित किया गया तो पेट्रोलिंग पार्टी भी यह विवाद नहीं सुलझा पाई.थक हार कर ट्रांसपोर्टर ने मान मनौवल शुरू किया तो बूथ के टूटे हुए ग्लास के 20 हजार मांगे गए फिर 15 और 11 हजार तक बात आई लेकिन हरमिंदर सिंह 5000 देने को तैयार हुए फिर बात नहीं बनी.
हरमिंदर सिंह ने बताया कि जब गाड़ियों में ओवरसाइज का कोई भी माल लोड रहता है तो उसे साइड से पार कराया जाता है जिसकी रशीद नहीं दी जाती और अवैध रूप से 1000-2000 रुपये मनमाने ढंग से वसूल कर टोल कर्मी खुद पार करवाते हैं इसी बीच कभी कभार घटना हो जाती है जिसको इंश्योरेंस क्लेम से छोड़कर ट्रांसपोर्टर से वसूला जाता है और ये वर्षों से सभी टोल प्लाजा पर हो रहा है. उन्होंने बताया कि एक दिन भी गाड़ी खड़ी होने से ट्रांसपोर्टर का काफी नुकसान होता है और टोलकर्मी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं इसलिए वे आपदा में अवसर ढूंढते हैं.
कल शुबह से खड़ी गाड़ी को आज दोपहर 12 बजे इस शर्त पर छोड़ा गया कि बूथ में कांच लगाने का खर्च जो भी आएगा उसे ट्रांसपोर्टर और टोल कंपनी आधे-आधी वहन करेंगी.इसके एवज़ में गाड़ी के सभी कागजात टोल प्लाजा पर जमा रहेंगे.

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

More From Author