अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 65 वां रक्तदान शिविर का आयोजन, इस रक्तदान शिविर में 214 यूनिट रक्तदान संग्रहित…..

1 min read

जमशेदपुर-

अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 65 वां रक्तदान शिविरका आयोजन, इस रक्तदान शिविर में 214 यूनिट रक्तदान संग्रहित…..

भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय सिंह के स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 65 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सभा सदस्य पूर्णिमा दास साहू एवं स्वर्गीय निर्भय सिंह के जुड़वा भाई एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह पूरे परिवार के साथ ठाकुर निर्भय सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आज इस पावन अवसर पर आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए मुझे अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। सबसे पहले मैं इस नेक पहल के लिए आयोजन समिति को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने मानव सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है।श्री महतो ने कहा कि हमारे शास्त्रों और समाज में ‘रक्तदान को महादान’ कहा गया है। दुनिया में हर चीज़ का विकल्प मौजूद है, लेकिन इंसान के खून का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

इसे किसी फैक्ट्री या प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता यह केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। आपका एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति, किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज या किसी प्रसूता महिला को नया जीवन दे सकता है।अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। मैं आज इस मंच से यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान न केवल किसी दूसरे की जान बचाता है, बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। इससे शरीर में नए रक्त का संचार होता है और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।मेरा विशेष रूप से जमशेदपुर के युवाओं से आग्रह है कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें। जब समाज का हर स्वस्थ नागरिक इस जिम्मेदारी को समझेगा, तभी हम रक्त की कमी से होने वाली असमय मृत्यु को रोक पाएंगे।

अंत में, मैं आज रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को नमन करता हूँ और इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को पुनः शुभकामनाएं देता हूँ।श्री महतो ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह जिनके नाम पर आज 65 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया वह दबे कुचले और गरीबों का मसीहा थे और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि रक्तदान करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है। युवाओं की भागीदारी युवाओं को सामाजिक कार्यों और रक्तदान के लिए प्रेरित करनाआयोजकों की सराहना: जमशेदपुर की सामाजिक संस्थाओं और क्लबों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले इन प्रयासों का उत्साहवर्धन करनाज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों 50 वर्षीय ठाकुर निर्भय सिंह के हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था।इस अवसर पर ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुर निर्भय सिंह हमेशा सामाजिक कार्य में लगे रहते थे।

काशीडीह दुर्गा पूजा, रामनवमी में प्रशासन के सहयोग से बहुत ही भव्य आयोजन करते थे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अकस्मात इस तरह की दुर्घटना किसी परिवार में ना हो।उन्होंने बताया कि सैकड़ो की संख्या में रक्तदाता यहां रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने गायत्री परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस परिवार से निर्भय सिंह हमेशा जुड़े रहे हैं और उनकी मदद करते रहे हैं।वहीं गायत्री परिवार की रूबी शर्मा ने बताया कि हमारा गायत्री परिवार 2006 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है और सबसे ज्यादा रक्तदान करवाने के लिए हमें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज ठाकुर निर्भय सिंह के श्रद्धांजलि स्वरुप 65 वां रक्तदान शिविर का आयोजन हम लोगों ने किया है। उन्होंने बताया कि ठाकुर निर्भय सिंह हमेशा गायत्री परिवार के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे।

इस अवसर पर रक्तदाता वंशी लाल शर्मा, मोहित नायक और विवेकानंद ओझा ने बताया कि हम लोग बराबर रक्तदान करते रहते हैं। इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। दूसरे के जान बचाने में अगर हमारा रक्त किसी के काम आए, इससे अच्छी बात क्या होगी। इन लोगों ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और हमारा रक्त 24 घंटे के अंदर अपना कमी पूरा कर लेता है।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author