टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन से अमित गुप्ता की विदाई, आठ वर्षों की यादगार यात्रा को बताया अलौकिक सफर…..

1 min read

टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन से अमित गुप्ता की विदाई, आठ वर्षों की यादगार यात्रा को बताया अलौकिक सफर…..
जमशेदपुर। टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में एडफैक्टर्स पीआर के साथ एसोसिएट डायरेक्टर–मीडिया रिलेशंस के रूप में कार्यरत अधिकारी ने आज अपने कार्यकाल का अंतिम दिन पूरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया जगत से जुड़े अपने साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पिछले आठ वर्षों के सफर को यादगार और बेहद अर्थपूर्ण बताया।
अपने विदाई संदेश में उन्होंने कहा कि इन आठ वर्षों के दौरान मीडिया मित्रों से मिले सहयोग, आत्मीयता, सौहार्द और मजबूत संबंधों ने इस यात्रा को विशेष बनाया। उन्होंने अपने कार्यकाल को एक “मावरिक जर्नी” बताते हुए कहा कि इस दौरान मिले अनुभव और रिश्ते हमेशा उनके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी नई पेशेवर यात्रा के बारे में अगले सप्ताह जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया मित्रों का यह समूह आगे भी सक्रिय और जुड़ा रहेगा।
उन्होंने सभी मीडिया साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी यह आत्मीय और मजबूत जुड़ाव बना रहेगा। उनके संदेश में वर्षों की पेशेवर यात्रा के साथ-साथ मीडिया बिरादरी के प्रति सम्मान, मित्रता और आत्मीयता साफ झलकी।
आठ वर्षों के इस सफर के बाद नई जिम्मेदारी और नई मंजिल की ओर बढ़ते हुए उन्होंने अपने सभी सहयोगियों और मीडिया मित्रों का दिल से धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग और रिश्ते कायम रहने की उम्मीद जताई।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author