मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास पुलिस की छापेमारी, 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
जमशेदपुर।
मानगो थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हरे रंग के कागज में लिपटी ब्राउन शुगर जैसी प्रतिबंधित मादक पदार्थ की 71 पुड़िया, जिसका कुल वजन 10.46 ग्राम बताया गया है, बरामद किया है।
इसके अलावा आरोपी के पास से 200 रुपये नकद भी मिले हैं।पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर मानगो पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान रात करीब 8:20 बजे पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम समशाद खान (करीब 19 वर्ष), पिता मो. जमील खान, निवासी रोड नंबर-09, जवाहर नगर, थाना मानगो, पूर्वी सिंहभूम बताया।
तलाशी में मिली 71 पुड़ियाराजपत्रित पदाधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से हरे रंग के कागज में लिपटी 71 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसी मादक पदार्थ बरामद हुई। पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काम करता है।
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुराने मामले में भी रहा है आरोपीपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार समशाद खान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मानगो थाना कांड संख्या 169/2022 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इस संबंध में मानगो थाना कांड संख्या 206/2026, दिनांक 03 अक्टूबर 2026 के तहत NDPS Act की संबंधित धाराओं समेत BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मानगो क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

