बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेले का भव्य शुभारंभ, 48 वर्षों से निभ रही है परंपरा…..

1 min read

बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेले का भव्य शुभारंभ, 48 वर्षों से निभ रही है परंपरा

जमशेदपुर : बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित वर्मामाइंस मेला 2025 का आज भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन होते ही मेले में लगे सभी झूले और मनोरंजक गतिविधियों की शुरुआत हो गई। यह मेला पिछले 48 वर्षों से दुर्गा पूजा के साथ पारंपरिक रूप से आयोजित किया जा रहा है और जमशेदपुर के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में इसकी अहम भूमिका रही है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, करतब, खाने-पीने के स्टॉल और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाले मनोरंजन के साधनों की भरमार है। आज के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ समिति के कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, चिंटू सिंह, शंकर सिंह, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय एवं शंभू प्रसाद के करकमलों द्वारा हुआ। इन सभी ने मेले के शांतिपूर्ण आयोजन और वर्षों से चली आ रही परंपरा को बनाए रखने पर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर महिला सदस्यों में लक्ष्मी यादव और कैलाशपति मिश्रा तथा पूर्व सदस्यों में राजकुमार,भीम, संतोष सिंह, रितेश झा समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मेला आयोजन में अपने सक्रिय योगदान से आयोजन को सफल बनाया।

आज होगा दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, रघुवर दास होंगे मुख्य अतिथि

बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य पंडाल का उद्घाटन 29 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने कर कमलों से पूजा पंडाल का करेंगे उद्घाटन

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author