3 फरवरी मंगलवार को कुमकुम श्रीवास्तव मेयर पद(मानगो नगर निगम)के लिए अपना नामांकन पत्र करेंगी दाखिल…..

1 min read

दिनांक 1 फरवरी 2026 को मेयर प्रत्याशी श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने निवास स्थान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि वे 3 फरवरी 2026 मंगलवार को मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमकुम श्रीवास्तव ने बताया कि मेयर बनने के बाद उनका सबसे पहला ध्यान मानगो क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने पर रहेगा क्योंकि अब गर्मी का मौसम आने वाला है। इसके बाद महिला सुरक्षा, साफ-सफाई और शिक्षा व्यवस्था उनके प्रमुख उद्देश्य रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने सभी मानगोवासियों को आमंत्रण दिया है। श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि वे अभी से सभी समर्थकों और आम नागरिकों से निवेदन कर रही हैं कि वे एकत्रित होकर इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल हों।

यह नामांकन कार्यक्रम 3 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस दिन साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के सामने समय पर एकत्रित होकर कार्यक्रम में भाग लें।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author