झारखंड से पहली बार जमशेदपुर विजया गार्डन निवासी रानी ठाकुर को लखनऊ में वर्ल्डवाइड ब्यूटी एंड फैशन अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ।

1 min read


–––—–——–—-–————
जमशेदपुर विजया गार्डन निवासी श्रीमती रानी ठाकुर को 25 अप्रैल को वी.वी. इन एंटरटेनमेंट के द्वारा बुद्धा सेवा संस्थान, बुद्धा रिसर्च सेंटर ऑडिटोरियम,गोमतीनगर ,
लखनऊ मे आयोजित अवार्ड शो मे वर्ल्डवाइड ब्यूटी एंड फैशन अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ। यह सम्मान उन्हें ट्रॉफी , क्राउन , सैश और सर्टिफिकेट वर्ल्डवाइड क्राउन डीवा अवार्ड का देकर दिया गया।
यह अवार्ड उनके पिछले कई ब्यूटी टाइटल मिसेस एशिया 2019, मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2021, मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022 मे जीत हासिल करने पर और ब्यूटी और फैशन वर्ल्ड मे कृतिमान हासिल करने पर दिया गया। रानी ठाकुर ने लगातार पिछले कई वर्षों से जमशेदपुर सहित झारखंड प्रदेश को गौरवन्तित किया है। रानी ठाकुर एक समाजसेविका है । वह कई संस्थान से जुड़ी है। वह भाजपा जमशेदपुर महानगर मे महिला मोर्चा मे मीडिया प्रभारी है । उनके पति डॉक्टर राजेश ठाकुर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल मे मेडिसिन के हेड है। रानी ठाकुर ने अवार्ड के लिए वी वी इन एंटरटेनमेंट को आभार और धन्यवाद दिया और कहा की वो अपने शहर एवं प्रदेश को आगे भी इसी तरह गौरवन्तित करते रहने का प्रयास सदा करती रहेगी।

You May Also Like

More From Author