जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने जताया दुख, कहा— जमशेदपुर के लिए अपूर्णीय क्षति…..
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
परशुराम सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा का निधन शहर के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा का व्यक्तित्व और उनके योगदान लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बने रहेंगे।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
परशुराम सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से जमशेदपुर के राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

