वसुंधरा स्टेट के पास कचरे के ढेर में आग लगाने से प्रदूषण का खतरा, सौरभ विष्णु ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखा पत्र…..
जमशेदपुर।
डिमना में प्रस्तावित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के लिए चिन्हित 13 एकड़ जमीन पर मानगो नगर निगम द्वारा कचरा डंपिंग किए जाने का मामला अब प्रदूषण और जनस्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
वसुंधरा एस्टेट के पास डंप किए गए कचरे में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की घटना के बाद जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने MGM थाना, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त तथा जमशेदपुर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखा है।
सौरभ विष्णु ने कहा कि जैसे ही उन्हें और समिति के सदस्यों को कचरे में आग लगाए जाने की घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और समिति के सदस्यों के साथ मिलकर आग बुझाई । सबसे इस प्रयास से आग पर समय रहते काबू पाया गया और एक बड़ी घटना होने से रोकने में मदद मिली।
उन्होंने ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा खुले में जमा कचरे में आग लगाया जाना आसपास के निवासियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कचरा जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड, मीथेन सहित विभिन्न हानिकारक गैसों और जहरीले धुएं का खतरा उत्पन्न होगा । इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि पूजा-पर्व के समय बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ घरों में रहते हैं और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। ऐसे समय में कचरे में आग लगने से निकलने वाला धुआं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रशासन को इस मामले को हल्के में लेने के बजाय तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाये।सौरभ विष्णु ने MGM थाना से घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आग्रह किया है जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। और डिमना और वसुंधरा एस्टेट के आसपास रहने वाले नागरिकों को प्रदूषण के खतरे के बीच छोड़ना उचित नहीं है।
प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह समय रहते कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़ी समस्या के उत्पन्न होने से पहले ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।

