अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

1 min read


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

जमशेदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल एवं पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत बीपीएम स्कूल परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग शिविर में पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग के सदस्य, पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्ष पूर्व योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जो अलख जगाई थी, वह आज पूरे विश्व में फैल चुकी है। योग अब केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वस्थ जीवन का आधार बन चुका है।”
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। श्री बंटी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को निरोग, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक जीवन जीने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कुलवंत सिंह बंटी, श्री रामबाबू तिवारी, श्री सूरज सिंह, श्री चिंटू सिंह, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री दीपक झा, श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्री अनिकेत सिंह, श्री विपिन सिंह, श्री पप्पू सिंह, श्री राकेश चौधरी, श्री शशि सिंह, श्री शशि रंजन, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी एवं श्री शशांक शर्मा उपस्थित रहे। वहीं पतंजलि योग पीठ की ओर से श्री नरेंद्र जी, श्रीमती अनीता सिन्हा, श्री सुमन जी एवं श्री रवि रंजन की विशेष उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी, युवा, भाजपा कार्यकर्ता एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author