बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ेगी : काले ….. आज राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में काले ने प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

0 min read

बाबूलाल के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ेगी : कालेआज राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में काले ने प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सोमवार को रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात की.

श्री काले ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार भेंट की है, इस दौरान संगठन के कई विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व में निश्चित रूप से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल करेंगी।

इस अवसर पर काले ने बाबूलाल को बधाई एवं मंगलकामनाएँ भी प्रदान की।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author