आगामी 32वें श्री सार्वजनिक रावण दहन महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आज शनिवार फुटबॉल मैदान बागुनहातु स्टेडियम में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित…..

1 min read

26 सितम्बर 2026 बागुनाहातु जमशेदपुर

आगामी 32वें श्री सार्वजनिक रावण दहन महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आज शनिवार, 26 सितम्बर 2026 को प्रातः 9:00 बजे फुटबॉल मैदान, बागुनाहातु स्टेडियम में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण दहन महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बागुनाथु क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह रावण दहन महोत्सव विगत 32 वर्षों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक रहा है। महोत्सव में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में रावण दहन समिति के संरक्षक अनुभव सिन्हा, सचिव Shashibir राणा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मास्टर एवं सुबुर दास सहित सुरेश कालिंदी, के. पी. पाल, राहुल, भास्कर, राजू, लक्ष्मी कालिंदी, जी. नागेश्वर राव, कमल नमाता, मचिंदर निषाद , girdhari, lalu jaiswal तथा सुभाष परमानिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। श्रीमती पुतुल सिंह, श्रीमती मिनी सिंह एवं श्रीमती उत्तरा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भूमि पूजन में भाग लेकर आयोजन की सफलता की कामना की।समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से आगामी रावण दहन महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

इस कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी की विशेष उपस्थिति रही।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author