वर्कर्स कालेज के छात्रों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित…

0 min read


जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर
आज दिनांक 9 नवंबर 2022 को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के इंटरमीडिएट के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के इंटरमीडिएट सेक्शन के द्वारा बाल दिवस के पूर्व सप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें विजयी प्रतियोगियों को 14 नवंबर 2022 को पुरस्कृत किया जाएगा। आज के प्रतियोगिता के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० एस पी महालिक ने अपने आशीर्वचन के द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। प्रोफेसर जावेद अंसारी, प्रोफेसर बिमला कुमारी, प्रोफेसर सुमन कुमारी सिन्हा एवं अन्य इंटरमीडिएट शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के दिशा निर्देश में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author