रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी, व्यक्त किया स्नेह एवं सम्मान…..

1 min read

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी, व्यक्त किया स्नेह एवं सम्मान
आज दिनांक 27.08.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय कक्ष में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छात्राओं द्वारा उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक पर्व की शुभकामनाएँ दी गईं । इस अवसर पर छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान, आत्मीयता एवं स्नेह व्यक्त किया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा समाज में सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की । वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ0 ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने छात्राओं को सदैव निर्भीक होकर आगे बढ़ने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद एवं उपहार प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की गई।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author