रविन्द्र कुमार झा होंगे साकची स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर न्यास के नए अध्यक्ष, झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद ने पुरानी कमिटी को किया भंग….

0 min read


लगभग 12 वर्षों से कार्यरत साकची स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर न्यास की पुरानी कमिटी को झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए भंग कर दिया है| ज्ञात हो कि मंदिर के दो गुटों के मंदिर में वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है और कई बार ये विवाद खुनी संघर्ष का रुप भी ले चुका है| पदेन अध्यक्ष को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो सका दोनों पक्ष एक दूसरे के आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे|
इसी के मद्देनजर श्री श्री शीतला माता मंदिर के कायाकल्प के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर की अध्यक्षता में बैठकों का दौर जारी है| नई कार्यसमिति का कार्यकाल अगले पांच वर्षों तक का होगा| जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिन्दी को नई कमिटी में उपाध्यक्ष बनाया गया है|

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author