चाईबासा भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से, चुनाव को लेकर की गयी चर्चा

0 min read

जमशेदपुर / चाईबासा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मंगलवार को चाईबासा भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने झारखंड के प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कोल्हान में होने वाली चुनाव संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की और आगे की रणनीति तय की गयी. मुलाकात के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तूबिद, जिला अध्यक्ष संजू पांडे, आयोजक गीता बलमुचू, सहसंयोजक शशि समर, चाईबासा विधानसभा संयोजक जोहर बांनरा शामिल रहे.

You May Also Like

More From Author