शादी की 22वीं सालगिरह पर शिरडी में प्रीतम सिंह भाटिया और उनकी पत्नी अरूणा भाटिया को साईं बाबा संस्थान शिरडी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया सम्मानित…..

1 min read

शिरडी में सम्मानित हुए प्रीतम भाटिया और अरूणा भाटिया…..

शिरडी:शादी की 22वीं सालगिरह पर शिरडी में प्रीतम सिंह भाटिया और उनकी पत्नी अरूणा भाटिया को साईं बाबा संस्थान शिरडी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया.दोनों को अंगवस्त्र और बाबा की उदी देकर विभाग प्रमुख योगेश गोरक्ष ने सम्मानित किया.मौके पर द्वारावती,साईं बाबा संस्थान शिरडी के सदस्य सुनील डांगे,सुनील गोंदकर,सागर शेळके,विलास डांगे,विजय कोते,सचिन वरणारायन,रोहन मुरूमकर,साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक संजय जयसवाल और मुन्नी देवी भी मौजूद रहीं.
इसके अलावा खंडोबा मंदिर परिसर में भी महाल्सापति के वंशज नीलेश नागरे द्वारा प्रीतम भाटिया,अरूणा भाटिय,संजय जयसवाल और मुन्नी देवी को नारियल और साई वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
बताते चलें कि ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया इससे पहले भी शिरडी में विभिन्न अवसरों पर सम्मानित हो चुके हैं.वे अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह के अलावा विभिन्न पर्व-त्यौहार भी अक्सर साईं दरबार में मनाते हैं.पत्रकारिता और पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान की लंबी लड़ाई के अलावा श्री भाटिया साईं मानव सेवा ट्रस्ट नामक सामाजिक संस्था भी चलाते हैं जिसमें जरुरतमंदों की भलाई के काम लगातार 12 वर्षों से जारी हैं.

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author