जुबली पार्क गेट के सामने एससीसीएन न्यूज़ द्वारा संचालित गोपाल डोसा एवं आनंद डोसा के द्वारा जमीन पक्की करण कर खुलेआम जमीन घेरने का प्रयास हो रहा है, टाटा स्टील लैंड डिपार्मेंट ने किन कारणों से साध रखी है रहस्यमयी चुप्पी…..?
साकची के जुबली पार्क गेट के ठीक सामने दिनदहाड़े टाटा स्टील के करोड़ों की जमीन का अतिक्रमण कर डोसा और इडली का व्यापार किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि उस अतिक्रमित भूखंड का अनुमानित बाजार मूल्य करोड़ों में है। कावेरी रोड क्वार्टर संख्या L2/1, जो कि कभी स्थानीय खबरों को केबल कनेक्शन के माध्यम से चलाने के लिए टाटा स्टील द्वारा आवंटित किया गया था, वर्तमान में इस क्वार्टर की आड़ लेकर सामने की खाली पड़ी करोड़ों की जमीन का दिनदहाड़े अतिक्रमण कर इडली और डोसा का व्यापार किया जा रहा है।
टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अदृश्य सहयोग से जमीन के अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में स्थिति यह हो गई है कि अब अतिक्रमित भूमि का समतलीकरण कर पक्का चबूतरा का निर्माण किया जा चुका है।
टाटा स्टील लैंड डिपार्मेंट के हेड के एससीसीएन न्यूज़ के संचालक के साथ व्यक्तिगत रूप से मधुर संबंध हैं और शायद इसीलिए विभागीय रूप से लैंड विभाग ने अपनी नज़रें फेर रखी हैं।
यह भी हो सकता है कि यहां हो रहे इडली दोसा के सालाना करोड़ों के टर्नओवर में कुछ अतिरिक्त हिस्सा उन तक भी पहुंच रहा हो।



