शिलान्यास की राजनीति या राजनीति का शिलान्यास…..?
रघुवर दास गुट और सरयू राय गुट के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
इस विवाद में ऐसा लग रहा है जैसे पुराने जमाने में सीमाओं को लेकर दो राज्यों के बीच जबरदस्त का जोर आजमाइश देखने को मिलता था।
सरयू राय फिलहाल जमशेदपुर पश्चिम से विधायक हैं।वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू विधायक हैं।
सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक रहते हुए शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए भुंइयाडीह लिट्टी चौक से फ्लाई ओवर सहित स्वर्णरेखा नदी पर एक नए पुल की प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
जिसका आनलाइन शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। आज 18 महीने के बाद इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने दोबारा जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक पूर्णिमा दास साहू पूरे तामझाम और अपने समर्थकों के साथ पहुंची।
इसके बाद उसका शिलान्यास किया। सरयू राय गुट ने आरोप लगाया है कि यह प्रोजेक्ट 18 महीने पहले ही जब शुरू हो चुका है तो फिर श्रेय या क्रेडिट लेने की इतनी जरुरत क्युं पड़ी?
क्यों इस प्रोजेक्ट का 18 महीने बाद दोबारा शिलान्यास करना पड़ा?
सरयु राय के एक करीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में जो पोस्ट किया है वह भी आप देखिए…….👇👇👇👇👇
5 अक्तूबर 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिट्टी चौक से एनएच-33 भिलाई पहाड़ी को जोड़ने वाले स्वर्णरेखा नदी पर पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।
तब जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय थे और वह भी शिलान्यास स्थल पर मौजूद थे। आप उन्हें तस्वीरों में देख सकते हैं।
शिलान्यास के बाद विधिवत कार्य चालू हो गया।
कुछ दिनों के बाद पता चला कि पुल के डिजाइन में त्रुटि है।
नदी के मानगो छोर की ओर इसका अंतिम पाया सही स्थान पर नही था।
इसलिए तत्काल काम रोक कर डिजाइन में सुधार कराया गया था।
पहुंच पथ का काम तो कभी रूका ही नही था।
गजब तो यह कि आज जमशेदपुर पूर्वी की विधायक ने जो काम शुरु हो गया था, उसी काम का फिर से शिलान्यास कर डाला!
ये तो महागजब हो गया जी।
काम चल रहा है।
कल तक काम चला है।
सुबूत है साइट ऑफिस, पोकलेन, जेसीबी और लाखों रुपये के संयंत्र, मशीनरी।
अगर वहां काम नहीं हो रहा था तो ठेकेदार ने वहां साइट ऑफिस क्यों खोला?
करोड़ों रुपये की संपत्ति वहां क्यों छोड़ी?
साल भर से सिक्योरिटी गार्ड क्यों तैनात कर रखा था?
सिक्योरिटी का काम करने वाले ने क्यों कहा कि कल तक यहां काम चला है?
आम लोग, जो वहां रह रहे हैं, क्यों कह रहे हैं कि यहां लगातार काम चल रहा है?
सीधी सी बात है-यह प्रचार की भूख है।
फलाने का सपना पूरा करना है, ढिमाके का सपना पूरा करना है।
अरे काम तो पहले से चल रहा था, फिर कैसा सपना?
पूर्वी की जनता को देखना होगा कि कौन सच के साथ है, कौन झूठ के साथ…..
साथ ही साथ पूर्णिमा दास साहू के द्वारा आज भूमि पूजन के उपरांत मीडिया के लिए जो प्रेस रिलीज जारी किया गया वह भी आप देखिए…..👇👇👇👇👇
भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन पुल एवं फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का हुआ विधिवत शुभारंभ, विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में शुरू हुआ कार्य, पूर्णिमा साहू ने कहा- पुल जमशेदपुर के भविष्य की मजबूत नींव
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के तहत बुधवार को भुईयांडीह के लाल भट्टा, बारा घाट स्वर्णरेखा नदी तट पर भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच33) तक फोर लेन सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना का जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत पूजन-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
फोर लेन सड़क तथा स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण योजना पथ निर्माण विभाग द्वारा ₹39,91,72,857.53 की लागत से 2024-25 के 11 SBD के अंतर्गत स्वीकृत है। परियोजना के तहत 242 मीटर लंबे फोर लेन पुल का निर्माण किया जाएगा, जबकि पहुँच पथ की लंबाई 3.453 किलोमीटर होगी। इस प्रकार योजना की कुल लंबाई 3.695 किलोमीटर निर्धारित है। इस परियोजना को 18 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान विभागीय अभियंताओं ने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी घर को नुकसान नहीं होगा। इस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भी लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी।
विधायक पूर्णिमा साहू ने योजना के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की दूरदर्शी सोच को धरातल पर उतरते देखना गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से भारी वाहनों के आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए डोबो पुल तथा गोविंदपुर–धानचटाई मार्ग को नेशनल हाईवे से जोड़ा था। लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक भारी वाहनों के लिए पुल निर्माण का प्रस्ताव भी उनके कार्यकाल में हुआ था। उन्होंने कहा कि इस फोर लेन पुल और सड़क के निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम नागरिकों की आवाजाही में समय की बचत होगी।
विधायक पूर्णिमा साहू ने विश्वास जताया कि योजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होगी और इसके पूरा होने से जमशेदपुर की जनता को व्यापक और दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
ज्ञात हो कि विधायक पूर्णिमा साहू ने इस योजना को लेकर गत विधानसभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाया था। इसके साथ ही, वे झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव से भी लगातार वार्ता करती रही हैं और प्रत्येक चरण की प्रगति पर निगरानी स्वयं कर रही थीं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, कल्याणी शरण, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, रितेश झा, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, सुशांत पांडा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, मिथिलेश साव, धनराज गुप्ता, लोहा यादव, उमेश साव, कंचन दत्ता, रमेश नाग, रमेश विश्वकर्मा, बोलटू सरकार, महावीर सिंह समेत पथ निर्माण विभाग के अभियंतागण एवं संवेदक के कर्मचारी मौजूद रहे।

सही मायनों में देखा जाए तो पिछले कई वर्षों से सरयू राय गुट और रघुवर दास गुट के बीच चूहा बिल्ली का खेल जारी है। शह और मात के इस खेल में आने वाला वक्त बताएगा की राजनीति के दो धुरंधरों के बीच चल रही इस बाजी का विजेता कौन होगा।


