पंजाब कन्या उच्च विद्यालय, रिफ्यूजी कालोनी, जमशेदपुर झारखंड के ठीक सामने अवैध निर्माण करा खडी़ कर ली सात मंजिला इमारत…

1 min read

रिफ्यूजी कालोनी, पंजाब कन्या उच्च विद्यालय के ठीक सामने व्यवसायी ने प्रशासनिक सांठगांठ से खडी़ कर ली है सात मंजिला इमारत| जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति से बगैर नक्शा पास कराए और बगैर अनुमति बाबी सचदेवा नामक व्यवसायी ने सात मंजिला इमारत खडी़ कर ली है| बाबी सचदेवा जमशेदपुर शहर का प्रसिद्ध व्यवसायी है और शहर में इसकी ‘सुहागन’ सहित कई शो रुम है|

आश्चर्य की बात है कि इस अवैध निर्माण से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ना वाकिफ है और उसे इस निर्माण की जानकारी नहीं है| मामला सांठगांठ का और संदिग्ध लगता है|

You May Also Like

More From Author