समाजसेवी आस्तिक महतो की माता जी के‌ देहांत की खबर सुन उनके आवास पहुंचे परशुराम सिंह बागी…..

0 min read

झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और समर्पित समाजसेवी के रूप में प्रसिद्ध आस्तिक महतो की माता जी का विगत दिनों देहांत हो गया था।
“भारत रक्षा मंच” के जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह बागी, एग्रीको दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष वाई.पी. सिंह एवं राहुल सिंह आज सोनारी स्थित आस्तिक महतो के आवास पर पहुंचे और आस्तिक महतो की माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि आस्तिक महतो की माता जी की मृत्यु के बाद उनके दाह संस्कार में आस्तिक महतो के अनन्य मित्र परशुराम सिंह बागी शामिल नहीं हो पाए थे, क्योंकि निजी कार्यों से जमशेदपुर से बाहर थे। परशुराम सिंह बागी ने आस्तिक महतो को भी ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना प्रकट की।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author