ITUC यानी की International Trade Union Confederation (Asia Pacific) का 27वां सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में संपन्न…..

1 min read

ITUC यानी की International Trade Union Confederation (Asia Pacific) का 27वां सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण से लेकर जेंडर इक्वालिटी के क्रियान्वयन सहित विश्व के अलग-अलग देशों में रह रही महिलाओं की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।
साथ ही सामाजिक दायित्व की पूर्ति हेतु बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
इस सम्मेलन में मेजबान श्रीलंका के साथ भारत, फिजी, फिलीपींस, बांग्लादेश, न्युजीलैंड, कुकलैंड, मंगोलिया, ताईवान, नेपाल और तुर्की देशों की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत का प्रतिनिधित्व All India Women Committee INTUC की चेयरपर्सन श्रीमती देविका सिंह ने किया।

You May Also Like

More From Author