मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन समारोह संपन्न- सुबोधकांत सहाय, विधायक राजेश कच्छप समेत शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद…

1 min read

मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन समारोह संपन्न- सुबोधकांत सहाय, विधायक राजेश कच्छप समेत शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद…

रांची।

मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रांची के निर्माण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संस्थान परिसर में भूमि पूजन समारोह का आयोजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड विधानसभा सदस्य श्री राजेश कच्छप समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भूमि पूजन समारोह के दौरान अतिथियों ने चिकित्सा संस्थान की स्थापना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त ऐसे संस्थान के विकसित होने से रांची और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संस्थान के सफल निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिला।मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भूमि पूजन के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण की दिशा में औपचारिक रूप से एक नया अध्याय शुरू हुआ।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author