सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण की छठवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने का निर्णय, गरुड़ स्तंभ स्थापना के साथ होगी शिवलिंग की होगी पुनर्स्थापना…..

1 min read

सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण की छठवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने का निर्णय, गरुड़ स्तंभ स्थापना के साथ होगी शिवलिंग की होगी पुनर्स्थापना

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही, मंदिर प्रांगण में विशाल गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, समिति के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सूर्य मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 25, 26 एवं 27 फरवरी को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत सूर्य मंदिर परिसर में भव्य गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना की जाएगी। इसके उपरांत 27 फरवरी को शाम 5 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 28 फरवरी को सुंदरकांड पाठ एवं शाम 7 बजे विशाल महाभंडारा का आयोजन होगा।

श्रीराम मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ एवं अन्य अनुष्ठानों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु उप-समिति का गठन किया गया, जिसमें:

शोभा यात्रा: दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, शैलेश गुप्ता
महाप्रसाद: पवन अग्रवाल, दिनेश कुमार, टुनटुन सिंह, बंटी अग्रवाल
बैनर, पोस्टर एवं नगर सज्जा: राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, नारायण पोद्दार
शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा प्रभारी: कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, शशिकांत
यातायात व्यवस्था: बोलटू सरकार
साउंड, लाइट एवं टेंट: सुशांतो पांडा, शशिकांत सिंह
प्रेस एवं मीडिया: प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा
सुंदरकांड पाठ: अखिलेश चौधरी
कलश यात्रा: जीवन साहू, कंचन दत्ता, विजय सिंह, अरुण सिंह को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सूर्य मंदिर समिति के सदस्यगण अपने-अपने क्षेत्रों के धर्म प्रेमियों से घर जाकर मुलाकात करेंगे और उन्हें महोत्सव के सभी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करेंगे।

बैठक में सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, मुन्ना अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहू, बोलटू सरकार, संतोष ठाकुर, अशोक सामंत, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, काजू सांडिल समेत अन्य मौजूद रहे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author