काशीडीह हाई स्कूल के सामने काशीडीह यूथ क्लब के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है।
युवाओं के इस समूह के द्वारा क्लब के मार्गदर्शक रिंकू मोहंती एवं क्लब के अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में हर वर्ष इसी तरह भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष पंडाल के उद्घाटनकर्ता के रूप में झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास का आगमन हुआ और उनके कर कमलों के द्वारा एवं पुरोहित के मंत्र उपचार के बीच पूजा पंडाल का उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर काशीडीह एवं आसपास के युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



