क्या गज़ब कारनामा किया दारोगा शैलेश कुमार ने….!
पहली बार थाने का चार्ज मिला तो धन उगाही शुरु।
चौथे दिन ही घूस लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 😶
जब सिपाही भर्ती होते ही स्कार्पियो खरीदने के चक्कर में रिश्वतखोरी शुरू कर देते हैं तो फिर दारोगा की कौन कहे।
सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार को इसी रविवार को मिला था #झारखंड के गुमला में चैनपुर थाने का चार्ज। साहेब लग गए शिकार की तलाश में। एक गरीब आदमी जयपाल आया किसी काम से तो उससे 30 हजार रुपये की घूस मांग ली।
परेशान गरीब ने #रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की तो इस नए नवलेदार थानेदार को घूस लेते दबोच लिया गया।
थानेदार अपने ही थाने से गिरफ्तार हो गया…!
लालच ने चार दिन में ही जेल भिजवा दिया।


