अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट करें– किरण कुमारी
मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही किरण कुमारी आमजन और युवाओं से मिल रहे जन समर्थन से अभिभूत हैं।
इस चुनाव में उन्होंने आदरणीय जनता से अपील की है कि मतदान अवश्य करें और अपने मत का सदुपयोग करते हुए योग्य प्रत्याशी को अपना मत दें।
किरण कुमारी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को किसने अधिकार दिया कि उन्हें कैसा प्रत्याशी चाहिए?
यह जनता तय करेगी कि उन्हें कैसा प्रतिनिधि चाहिए। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को स्टीकर जैसा बताया और कहा कि अब जनता 5G के जमाने में जी रही है और उसे फ्री राशन से मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।
किरण कुमारी ने फिर दोहराया कि अपने जनप्रतिनिधि चुनने के शक्तिशाली अधिकार को राजनीतिक पार्टियों के हवाई नारों के बहकावे में आकर व्यर्थ ना करें और आने वाली पीढ़ी को एक सुनहरा कल देने के लिए एक शिक्षित और विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रत्याशी को अपना वोट दें।


