दयाल सिटी गोविंदपुर के जिस डुप्लेक्स पर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया, उसे सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कानून की नजरों में धूल झोंकते हुए खरीदने का किया कारनामा…..

1 min read

दयाल सिटी गोविंदपुर के जिस डुप्लेक्स पर पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया, उसे सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कानून की नजरों में धूल झोंकते हुए खरीदने का किया कारनामा…..

जमशेदपुर के टेल्को से सटा हुआ एक बड़ा आवासीय क्षेत्र है।
छोटा गोविंदपुर के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र वैसे तो शांतिप्रिय लोगों का निवास स्थान है, परंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके कारनामों से शहर स्तब्ध होता रहा है।
छोटा गोविंदपुर में ही दयाल सिटी नामक एक आवासीय कॉलोनी है। इसी कॉलोनी के डुप्लेक्स संख्या एस- 92 में बबिता तिवारी अपने दो बेटों राहुल तिवारी और रोहित तिवारी के साथ रहती है।
मानगो डिमना रोड में हीरा होटल के बगल में मेसर्स A.P. and Sons Jewellers के नाम से एक आभूषण की दुकान है। इस दुकान के मालिक विजय प्रसाद सिन्हा के मृत्यु के बाद उनकी पत्नी पुष्पा सिन्हा को आकस्मिक रूप से इस दुकान की जिम्मेदारी संभालती पड़ी।
पूर्व परिचित होने का फायदा उठाते हुए बबीता कुमारी ने अपने दोनों बेटों राहुल तिवारी और रोहित तिवारी के साथ मिलकर पुष्पा तिवारी को ठगने की योजना बनाई।
पुष्पा सिन्हा को विश्वास में लेते हुए इन तीनों ने 80 लख रुपए से अधिक के सोने के आभूषण चेक पेमेंट के नाम पर ठग लिए। बाद में वो भी चेक बाउंस हो गए।
इस धोखाधड़ी की शिकायत की प्राथमिकी मानगो थाना में दर्ज की गई। कालांतर में पुलिस द्वारा उस डुप्लेक्स में कुर्की जब्ती का वारंट चिपकाया गया ।
यह कार्रवाई पुलिस के द्वारा डुगडुगी बजाकर और माइकिंग के साथ किया गया।
इन सबके बीच आरोपियों द्वारा डुप्लेक्स को बेचकर भागने के प्रयास की खबरों के बीच पुष्पा सिन्हा की शिकायत पर मानगो थाना प्रभारी और केस के अनुसंधानकर्ता के संयुक्त हस्ताक्षर से जमशेदपुर के सब- रजिस्ट्रार महोदय को एक आवेदन दिनांक 6 सितंबर 2025 को दिया गया ।
जिसमें मामले की जानकारी देते हुए इस डुप्लेक्स की किसी भी तरीके से खरीद बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। इस आवेदन की शिकायत संख्या 2682/25 दर्ज की गई।

इसके बाद एंट्री होती है जमशेदपुर के शातिर दिमाग के धनी और दयाल सिटी सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह की। आरोपियों के साथ मिली भगत कर खुद को डुप्लेक्स का खरीदार बताते हुए डुप्लेक्स पर कब्जा करने के प्रयास में सुनील सिंह दिन-रात प्रयासरत है।
अद्भुत बात यह है कि जिस संपत्ति पर पुलिस द्वारा माइकिंग करके कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया, ताकि ठगी के शिकार पुष्पा सिन्हा को कानूनी और सामाजिक मदद मिल सके, उसे समिति के कथित अध्यक्ष सुनील सिंह ठगी के हथकंडे अपनाकर हड़प जाने की फिराक में है।

शेष अगले अंक में…..

Oplus_16908288
Oplus_16908320
Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author