मानगो नगर निगम चुनाव में चरित्र पतन का चल रहा सट्टा बाजार, पहले सुधा गुप्ता के पति बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट, फिर सरयू राय के साथ रहने वाली महिला का “सिंदूर विवाद”- अब भाजपा छोड़ने की घोषणा कर चुके राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री के ऊपर “अय्याश” होने के आरोप…..

1 min read

मानगो नगर निगम चुनाव में चरित्र पतन का चल रहा सट्टा बाजार, पहले सुधा गुप्ता के पति बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट, फिर सरयू राय के साथ रहने वाली महिला का “सिंदूर विवाद”- अब भाजपा छोड़ने की घोषणा कर चुके राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री के ऊपर “अय्याश” होने के आरोप…..

जमशेदपुर की राजनीति का विकृत चेहरा दिन पर दिन और बदसूरत होता जा रहा है। पहले की राजनीति सुचिता और मर्यादा के साथ की जाती थी, परंतु हाल के वर्षों में जमशेदपुर के राजनीति की धुरी चरित्र हनन और चरित्र पतन की हो चुकी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम से विधायक रहे बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट चुनाव के समय रातों रात वायरल हो गया। इस एक घटना ने बन्ना गुप्ता को चुनाव में करारी हार का रास्ता दिखाया।

झारखंड नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने और मानगो नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित होने की घोषणा होने और इस सीट पर अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के नामांकन के साथ ही बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम के वर्तमान विधायक सरयू राय के चरित्र पर अप्रत्यक्ष रूप से करारा प्रहार किया ।

सरयू राय के साथ रामार्चा पूजा में बैठने वाली महिला के साथ संबंधों को लेकर “सिंदूर बम” फोड़ दिया।
ऐसी स्थिति हो गई की सरयू राय शक की नजरों से देखे जाने लगे। इन घटनाओं से मेयर का चुनावी तापमान दहकने लगा।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव ने मेयर सीट पर अपनी पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव की दावेदारी पर अडिग रहते हुए और अपनी पत्नी के समर्थन के एवज में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की घोषणा की।

परंतु यह घोषणा सामान्य घोषणा नहीं थी। पत्रकारों के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड बीजेपी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए।

जमशेदपुर भाजपा में नवांगतुक होटल व्यवसायी नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह को एनडीए समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने पर 4 वर्ष बनाम 45 वर्ष का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया।

साथ ही खुलेआम आरोप लगाया कि नीरज सिंह की ओर से कर्मवीर सिंह को 70 लख रुपए के फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित 10 लाख रुपए मूल्य की RADO घड़ी भी गिफ्ट की गई।

यही नहीं पूर्व के मुकाबले जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं के घर पर ठहराया जाता था, वर्तमान में नीरज सिंह के होटल में ठहरते हैं।
होटल में ठहरने के बाद संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह “अय्याशी” में भी लिप्त रहे , ऐसा आरोप भी राजकुमार श्रीवास्तव ने लगाया।

और कहा कि आने वाले समय में होटल में हुई “अय्याशी” के सबूत भी वह मीडिया के सामने पेश करेंगे। राजकुमार श्रीवास्तव के इन आरोपों के बाद एनडीए खेमे में बेचैनी साफ नजर आ रही है।

भाजपा का कोई भी वरिष्ठ नेता इस विषय पर बात करने को तैयार नहीं है।

अगर यह सच है तो मेयर पद पर चुनाव लड़ रही सुधा गुप्ता और संध्या सिंह दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author