मानगो नगर निगम के 13 नंबर वार्ड से शिक्षित, कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी किरण कुमारी बनी मतदाताओं की पहली पसंद…..

1 min read

वार्ड-13 में किरण कुमारी सब प्रत्याशियों पर भारी , जनता का मिल रहा अपार समर्थन
जमशेदपुर । मानगो नगर निगम के 13 नंबर वार्ड से शिक्षित, कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी किरण कुमारी ने गुरुवार को डोर टू डोर कैम्पेनिंग कर मतदाताओं से वोट मांगी और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी जंग में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
किरण कुमारी ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पैदल भ्रमण कर घर-घर दस्तक दी और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया । इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से चुनाव के दिन 23 फरवरी को बैलेट पेपर में क्रमांक 01, ‘अलमारी छाप’ पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और वार्ड की जमीनी समस्याओं को खुलकर उनके सामने रखा।
स्थानीय नागरिकों ने जलनिकासी व्यवस्था, जर्जर सड़कों, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और पेयजल संकट जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा कि वर्षों से इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। किरण कुमारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर 13 में पारदर्शी और जवाबदेह विकास मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने चुनाव जितने पर 13 नंबर वार्ड को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने की बात कही । किरण कुमारी ने कहा कि मैं राजनीति करने नहीं आई हूं , बल्कि सेवा का संकल्प लेकर मैदान में उतरी हूं। यह चुनाव सिर्फ जीत का नहीं, विश्वास का है। अगर आप सबका साथ मिला तो वार्ड-13 में विकास रुकेगा नहीं और आपकी आवाज कभी दबेगी नहीं।
किरण कुमारी का कहना है कि मजबूत और संवेदनशील नेतृत्व ही वार्ड के समग्र विकास की कुंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और हर घर तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

Oplus_16908288
SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author