वार्ड नंबर 13 में विकास के संकल्प के साथ घर-घर पहुंच रही वार्ड पार्षद प्रत्याशी किरण…..

1 min read

वार्ड नंबर 13 में विकास के संकल्प के साथ घर-घर पहुंच रही वार्ड पार्षद प्रत्याशी किरण कुमारी…..
जमशेदपुर

मानगो नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या-13 में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है । वार्ड पार्षद प्रत्याशी किरण कुमारी ने अपने समर्थकों की टोली लेकर विकास के संकल्प के साथ घर घर कैम्पेनिंग कर रही हैं।

इस जनसंपर्क अभियान में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और कार्यकर्ता गण “विकास के नाम पर किरण कुमारी के साथ पदयात्रा में शामिल होकर जनता से वोट मांग रहे हैं ।

स्थानीय निवासियों को वार्ड के चहुंमुखी विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं और स्थानीय युवाओं ने प्रत्याशी का स्वागत किया । निवासियों ने वार्ड की समस्याओं पर चर्चा करते हुए किरण कुमारी को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया ।

लोगों का कहना था कि उन्हें एक ऐसे पढ़ी लिखी प्रतिनिधि की तलाश है जो उनके बीच रहकर समस्याओं का समाधान कर सके और उसमें किरण कुमारी हर तरह से फिट है । इस जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी किरण कुमारी का साथ दे रहे हैं ।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author