मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक सम्पन्न, मुहर्रम पर्व को लेकर आपसी भाई चारे, शांतिपूर्ण सौहार्द एवं सद्भावपूर्वक माहौल में मनाने की अपील…..
जमशेदपुर
आज दिनांक 16/06/2026 दिन मंगलवार को भालूबासा जोड़ा मंदिर भवन में मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना पदाधिकारी एवं शांति समिति सदस्यों, मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसी अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित किया गया।
सीतारामडेरा थाना पुलिस पदाधिकारी सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, युवराज कुमार, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार उपस्थित थे।
बैठक पर कर्बलाओं में साफ सफाई, बिजली, पानी, चिकित्सा सेवा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।
उपस्थित पदाधिकारीयों ने संबंधित विभाग के अधिकारीयों से संपर्क कर निदान करने का आश्वासन दिया एवं मुहर्रम को आपसी भाई चारे, शांतिपूर्ण एवं सद्भाव माहौल में मनाने निर्णय लिया।
बैठक में मुख्य रूप से राम बाबु सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, जसपाल सिंह, शंभु मुखी, परशुराम सिंह बागी, हरविंदर सिंह, संजय नंदी, लाइसेंसी मोहम्मद इलियास, मो अरशद कमाल, सरवर मन्नू मंडल, झरना पाल, नवीन मिश्रा, विनोद राम सहित काफी संख्या में शांति समिति एवं मुहर्रम अखाड़ा के सदस्यगण उपस्थित थे।

