ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की….

0 min read


​ईएसआईसी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताई चिंता, उचित कार्रवाई की मांग की
जमशेदपुर, 16 जून: कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जमशेदपुर क्षेत्र और गोलमुरी शाखा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और चिकित्सा सेवाओं की बदहाली पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
​दरअसल, सामाजिक संस्था ‘‘ब्रजवंदना फाउंडेशन’’ ने एक ज्ञापन के माध्यम से भरत सिंह का ध्यान इस गंभीर जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित कराया। संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि ईएसआईसी अस्पतालों में इलाज में अनावश्यक देरी हो रही है और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुर्घटना दावों व फाइलों के सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से पैसों (रिश्वत) की मांग की जा रही है। गोलमुरी कार्यालय में सामान्य कार्यों के लिए भी ‘‘फैसिलिटेशन पेमेंट’’ का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे श्रमिक वर्ग बेहद परेशान है।
​इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा नेता भरत सिंह ने कहा कि गरीब श्रमिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, क्लेम निपटारे की पारदर्शी व समयबद्ध प्रणाली लागू हो और दोषी कर्मियों पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मामले को विजिलेंस और उच्च प्रशासनिक मंचों पर उठाएंगे।

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author