टाटा स्टील यू आई एस एल के सीनियर जी एम कैप्टन धनंजय मिश्रा कल हो रहे हैं सेवानिवृत्त…..

1 min read

आज जुस्को श्रमिक यूनियन में यूनियन के अनुरोध पर टाटा स्टील यू आई एस एल के सीनियर जी एम कैप्टन धनंजय मिश्रा, जी एम श्री आरके सिंह एवं डिप्टी जीएम कर्नल पॉल जुस्को यूनियन ऑफिस आये. यहां पर जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने इनलोगों का गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ा कर भव्य स्वागत करते हुये अभिनंदन किया। ज्ञातव्य हो कि धनंजय मिश्रा कल रिटायर हो रहे हैं. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पांडे ने जमशेदपुर के सौंदर्यीकरण में महती योगदान के लिए श्री मिश्रा की भूरि भूरि प्रशंसा की. श्री पांडे ने कहा कि श्री मिश्रा का यूनियन के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है और इन्होंने हर अवसर पर मजदूरों के हित में आगे बढ़कर यूनियन का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा ने अपने दायित्व का पालन करते हुए जमशेदपुर के लिए बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्य किया और और उनके नेतृत्व में शहर में बहुत सारे विकास कार्य हुए. उन्होंने कहा की श्री मिश्रा के कार्यों को शहर की जनता इन्हें वर्षों तक याद रखेगी.
इस अवसर पर सर्व श्री रघुनाथ पांडे,अमरनाथ तिवारी, मनीष दूबे, सीडीएस कृष्णा, अखिलेश राय और गोपाल जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे

SPY POST https://spypost.in/

राजनीति और सामाज के अंदर तक घुसपैठ कर चुके विषैले विषाणुओं को मारने वाला किटाणुनाशक....
एडवेंचर पत्रकारिता से प्यार और किसी भी कीमत पर सच सामने लाने की जिद.....
"जो नहीं हो सकता वहीं तो करना है".....

You May Also Like

More From Author